ग्राम सभा – पीपलकोटी, जिला – चमोली, उत्तराखंड
उत्तराखंड के पहाड़ों की पारंपरिक कला और स्थानीय हुनर को आगे बढ़ाते हुए श्री प्रदीप कुमार रिंगाल से खूबसूरत हैंडक्राफ्ट उत्पाद तैयार कर रहे हैं। 🧺🌿
उनके द्वारा तैयार किए जा रहे ये हस्तशिल्प उत्पाद हमारी पहाड़ी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता की पहचान हैं।
आज जरूरत है कि हम पलायन को रोकने और पहाड़ों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय हुनर और कारीगरों का साथ दें। 🤝🏔️
💚 स्थानीय खरीदें – स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दें
🌱 पलायन रोकें – स्वरोजगार बढ़ाएँ
🧺 पहाड़ी हस्तशिल्प को देश-दुनिया तक पहुँचाएँ
📦 रिंगाल से बने उत्पादों के लिए ऑर्डर देना हो या रिंगाल हैंडीक्राफ्ट की ट्रेनिंग लेनी हो, तो हमसे संपर्क करें।
“हुनर पहाड़ का, रोजगार पहाड़ में, पहचान देश-दुनिया में।” 🇮🇳
Vision Education and Welfare Foundation
Educate • Empower • Elevate