Theme 14 CSS: theme14-global.css
Gandhi jayanti program 2026 - Vision Education and Welfare Foundation
+91 73514 66470 visionedu.foundation@gmail.com
Follow Us
Gandhi jayanti program  2026

🌿 गांधी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान 🇮🇳


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर Vision Education and Welfare Foundation की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वीर एवं आंगनबाड़ी केंद्र ग्वीर, बेरीनाग, पिथौरागढ़ में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन हमारे स्टेट मैनेजर श्री विनोद कुमार चन्याल जी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के सहयोग एवं सहभागिता से किया गया।

🌱 कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।

🏅 कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र वितरण एवं कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्या टमटा जी, श्री सुरेन्द्र गवासीकोटी जी, चुफाल सर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा चन्याल एवं सहायिका श्रीमती हेमा देवी सहित अन्य उपस्थितजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Vision Education and Welfare Foundation समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा एवं जन-जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत

Related Post

Stay Updated With Our Work

Subscribe to our newsletter and be a part of our journey.